फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संभल में मुठभेड़: दस हजार का इनामी पशु तस्करी के आरोपी के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बीच दो साथी फरार

Thu, 21 Sep 2023 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि नखासा थाना पुलिस गश्त पर थी। इस बीच कल्याणपुर के नजदीक आरोपी अयान और अन्य के मौजूद होने की जानकारी मिली। जब उसे घेर लिया गया तो उसने फायरिंग कर दी। इस बीच उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन
संभल मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के नखासा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गो हत्या के आरोपी अयान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की दांए पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे करीब नखासा थाना पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान संभल बाईपास पर गांव कल्याणपुर के नजदीक गोवंशीय पशु की हत्या का आरोपी थाना क्षेत्र के हिलाली सराय निवासी अयान मिल गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा।

पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी। इसमें वह घायल होकर गिर गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सक्रिय गोतस्कर है।
विज्ञापन


गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में ही वांछित चल रहा था। दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि आरोपी के दो साथी भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें