फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गीत-संगीत से सजी गणेश चौथ मेले की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

गणेश चौथ मेले में नटराज मंच पर स्वर इषिता ललित कला म्यूजिकल एकेडमी की ओर से युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गायकों ने फिल्मी युगल गीत गाकर कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बुधवार को मेले में नटराज मंच पर गायन प्रतियोगिता में मुरादाबाद से सोहेल खान, चंदौसी की काजल त्यागी, हरिद्वार से कृष्ण शर्मा, गुंजन, रविराज, रोहित राज, चंदौसी से मंतशा, कृष्ण मधुकर एवं धीरज, भारती एवं महिमा, भीम सिंह एवं मीनाक्षी, शिवानी एवं अनुज, उमंग एवं प्रज्ञा, असिम एवं सेजल, गौतम, संभल से सौरभ संगलान और कविता, शीतल और चांद, शिवम गौड़, शिवानी और अनुज, सहित लगभग 15 जोड़ियाें ने प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। गायकों ने साथिया नहीं जाना, कि जी ना लगे, तू 16 बरस की, मैं, 17 बरस का, हम तुम दोनों साथ रहेंगे आदि गीत प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में संगीतकार प्रवीण मिश्रा, लोकपाल शर्मा एवं संगीता भार्गव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले प्रतियोगिता की शुरुआत नपा पालिकाअध्यक्ष लता वार्ष्णेय, उनके पति अखिलेश खिलाड़ी, दलजीत सिंह, अनिल गुरु, दीपेश ने की। इस अवसर पर मेला सचिव हरिगोपाल, प्रजीत लालू ,प्रभात कृष्णा, सर्वेश चीनी, शशिकांत गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र मामा, हरीश कठेरिया, माधव, लकी वार्ष्णेय, बिट्टू आदि रहे। इस मौके पर सिल्क म्यूजिक अकादमी के अध्यक्ष गुलशन वार्ष्णेय ने गाना सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें