फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो दिन से गुल है पांच गांवों की बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के पांच गांवों में दो दिन से बिजली गुल होने से हाहाकार मचा गया है। किसानों की धान, मक्का सहित फसलें भी सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच रही हैं। घरों में भी गर्मी से ग्रामीणों का हाल बेहाल हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने बबराला बिजली डिवीजन पहुंच कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर जेई व एसडीओ भी पहुंच गए और किसानों को समझा कर बिजली की कटी लाइन को जुड़वा कर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छबीलपुर, गोठना, कन्हुआ, रायपुर, गढ़िया सहित गांव में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। मंगलवार को पांचों गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण गुन्नौर बिजली घर व बबराला डिवीजन पर पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं एसडीओ गुन्नौर ने जुनावई फीडर से लाइन जुड़वाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
एसडीओ ऋषि शुक्ला ने बताया कि गुन्नौर फीडर पर बिजली का अधिक लोड व बढ़ती गर्मी के चलते पूरी तरह से बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। फिलहाल ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जुनावई फीडर से पांचों गांव की लाइन को जुड़वा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद यादव, चंद्रपाल, रामपाल, जगदीश, श्रीपाल, अमरपाल, ग्रीश कुमार, गौरव कुमार, चूरामन, धर्मेंद्र सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें