संभल। श्री वार्ष्णेय सभा संभल का वार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद व देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट की देखरेख में सरायतरीन स्थित कार्यालय पर हुआ। इसमें जगत आर्य को अध्यक्ष और सोनू गुप्ता को प्रबंधक चुना गया है।
संरक्षक पद के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता, महावीर प्रसाद, निर्दोष बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन सर्राफ और सुमित श्याम, उपाध्यक्ष पद पर अनुज आर्य, नितिन प्रकाश, लव कुमार आर्य और उपप्रबंधक के लिए नवरत्न वार्ष्णेय जबकि मंत्री के लिए विष्णु आर्य, चेतन वार्ष्णेय, मनीष सर्राफ, संजय वार्ष्णेय ने नामांकन कराया। जिन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पुनीत सर्राफ, आय व्यय निरीक्षक विशाल आर्य, प्रचार मंत्री शिव कुमार वार्ष्णेय चुने गए हैं। जबकि सदस्य पद के लिए देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, विपिन सर्राफ, कौशल वार्ष्णेय, शरद वार्ष्णेय, दीपक सर्राफ और शोभित वार्ष्णेय ने नामांकन कराए थे। इन्हें भी चुन लिया गया है।