बहजोई। विद्युत विभाग की टीम ने नगर समेत एक गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
जेई विजयपाल सिंह ने बताया कि 29 जून 2021 की रात एसडीओ पंकज सिंह समेत अन्य विद्युतकर्मियों के साथ साढ़े ग्यारह बजे करीब गांव बमनेटा के निकट एक राइस मिल पर छापा मारा गया। वहां मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया।
इसके अलावा गांव फत्तेपुर-शरीफनगर में रात साढ़े बारह बजे करीब छापेमारी करने पर सामने आया कि एक व्यक्ति अपने घर में मीटर से बाइपास कर बिजली चोरी करने का मामला मिला। जेई के मुताबिक दोनों ही मामलों में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।