फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्युत समस्याओं का होगा निराकरण, समाधान पखवाड़ा में पहुंचकर केवाईसी कराएं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें केवाईसी कराना होगा। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पंद्रह फरवरी तक मनाए जाने वाले इस पखवाड़े में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड, संभल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे बबराला के एक्सईएन अवधेश कुमार ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिल संबंधित जानकारी, बिल भुगतान, बिजली से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विभागीय योजनाओं व कैंपों की जानकारी, विद्युत बाधित होने की जानकारी सहित भुगतान न होने पर विद्युत विच्देदन की पूर्व जानकारी उनके मोबाइल अथवा व्हा्टसअप पर मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना होगा।
केवाईसी के लिए उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन की वेबसाइट पर सर्विस रिक्वेस्ट के अंतर्गत मोबाइल नंबर अथवा ईमेल अपडेशन टैब में जाकर मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी डालना होगा। अथवा नजदीकी विद्युत कार्यालय पर जाकर अपनी जानकारी देनी होगी। उपभोक्ता चाहे तो टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी फार्म उपलब्ध है। जिसे भरकर 15 फरवरी तक जमा किया जा सकता है। इसके लिए निगम की ओर से पंद्रह फरवरी तक मनेगा विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें