फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बसों में किराए में वृद्धि पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने रोडवेज बसों में किराए वृद्धि का फरमान जारी होने पर रोडवेज बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारियों ने सरकार से रोडवेज बसों में किराए वृद्धि की मांग के फैसले को वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही नागरिक पर रोडवेज बसों में अधिक पैसा देकर सफर कर रहा है। अब उस पर 25 पैसे प्रति किलोमीटर पर किराए की और वृद्धि कर कमरतोड़ दी गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में 25 प्रतिशत किराए की बढ़ोत्तरी का फरमान जारी किया है। इस बढ़ोत्तरी से आजजन सहित व्यापारी व युवा वर्ग को 25 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक वहन करना पड़ेगा। सरकार को इस निर्णय पर विचार करते हुए आमजन को निराश न करते हुए परिवहन विभाग को इस बढ़ोत्तरी को रोकना चाहिए।
पहले से ही व्यापारी व जनता महंगाई की मार झेल रही है। अब रोडवेज बसों में किराए वृद्धि से अधिक भार पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, राजू चड्ढा, विक्की रस्तोगी, अतुल कश्यप, कुशाग्र अग्रवाल, विशु वार्ष्णेय, राशिद राजा कुरैशी,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें