फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी-आंवला के बीच इलेक्ट्रिक रेल लाइन तैयार, शीघ्र दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
चंदौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद से चंदौसी जंक्शन तक तो इलेक्ट्रिक लाइन पहले ही तैयार हो चुकी है, आज चंदौसी से आंवला तक भी कार्य पूर्ण हो गया। जिसका निरीक्षण करने के लिए सोमवार को चीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर शैलेश पाठक अपने पूरे अमले के साथ पहुंचे। चंदौसी स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इलेक्ट्रिक लाइन तो दुरुस्त मिली लेकिन यहां लगे सोलर पैनल में कुछ खामियां पाईं गई हैं। जिन्हें दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद से बरेली तक इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की सपना शीघ्र ही पूरा होने वाला है। ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन बन रही है। मुरादाबाद से चंदौसी तक तो इलेक्ट्रिक लाइन पहले ही तैयार हो चुकी है, जिसका निरीक्षण भी किया जा चुका है लेकिन चंदौसी से आंवला तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। चीफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर शैलेश पाठक सोमवार को सुबह 10 बजे विशेष ट्रेन से चंदौसी पहुंचे।
स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने उनकी अगुवाई की। सीआरएस के साथ सीईई, मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश, प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक नवीन कुमार, प्रवर मंडल संरक्षका अधिकारी प्रदीप तायल आदि कई अन्य अधिकारी भी यहां पहुंचे। सबसे पहले चंदौसी-आंवला इलेक्ट्रिक लाइन के ट्रायल का शुभारंभ किया। एफओबी देखा। इसके बाद सोलर पैनल देखा। जिसमें कई खामियां पाई गई।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पावर केबिन व पावर ब्लाक आदि कैसे लगाए जाते हैं, इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद वह आसफपुर, करेंगी में कई कार्यो का निरीक्षण करते हुए आंवला रवाना हो गए।
आंवला से वापसी के बाद फिर चंदौसी रेलवे स्टेशन पर रुका। शाम को मुरादाबाद होते हुए दिल्ली रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। आंवला से बरेली के बीच सिर्फ 25 किमी की लाइन बननी शेष है, इसके बाद मुरादाबाद बरेली के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें