फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले जान जोखिम में डालकर ढांग से मिट्टी निकाल रहीं लड़कियां

विज्ञापन
खतरे के बाद भी नहीं चेत रहे लोगः पवांसा गांव में दिवाली पर पुताई के लिए ढांग से मिट्टी निकालती लड़? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। ढांग गिरने से कई हादसे हो चुके हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग अभी चेत नहीं रहे हैं। दिवाली का त्योहार सिर पर है। सभी को अपने घर सजाने हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी की पुताई से घर सजाए जाते हैं।
विज्ञापन

पवांसा के अतरासी क्षेत्र में नमी वाली मिट्टी निकालने के लिए लड़कियां खतरे वाली मिट्टी की ढांगों से मिट्टी खोद रहीं हैं। इससे हादसे का खतरा है। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि अतीत में मिट्टी की ढांग से मिट्टी न निकालने के बारे में सभी ग्राम पंचायतों को सतर्क किया गया।
लेखपालों और कानूनगो से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में खतरे वाली मिट्टी की ढांगों को गिरवाएं। लेकिन एक बार ढांग गिरवाते हैं तो दोबारा लोग मिट्टी की ढांग बना देते हैं। ऐसे में जरूरी यह है कि लोग जागरूकता दिखाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर लेखपालों को मिट्टी ढांग गिरवाने के लिए जिम्मेदारी दे रहे हैं। त्योहार से पहले मिट्टी की ढांग गिरवा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें