फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियां आज होगा रवाना बहजोई में रजपुरा और संभल मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतदान होना हैं। इसको लेकर शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। रविवार की सुबह करीब आठ बजे से बहजोई स्थित नवीन पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी के दौरान बहजोई में रूट डायवर्ट रहेगा। केवल पोलिंग पार्टी कार्य में लगे वाहनों को रजपुरा मार्ग पर जाने की अनुमति होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 14 फरवरी को संभल जिले में मतदान होगा। बहजोई में राजपुरा रोड पर स्थित नवीन पुलिस लाइन में विधानसभा वार काउंटर बनाए गए हैं। जहां से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट के साथ मिलने वाले बैग देकर रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 1810 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं को मतदान के लिए एक ग्लब्स उपलब्ध कराया जाएगा।
चारों विधानसभा सीटों पर कुल 42 प्रत्याशी हैं मैदान में
जनपद की चार विधानसभा सीटों पर 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संभल सीट पर 11, चंदौसी सीट पर 11, असमोली सीट पर 11 और गुन्नौर सीट पर नौ प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।
विज्ञापन

आवश्यक जानकारी
- मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार की समाप्ति के उपरांत कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में नहीं रह सकता है। पोलिंग बूथों पर सुबह साढ़े पांच बजे पोलिंग एजेंट का मॉक पोल होगा।
- मतदान दिवस पर प्रत्येक प्रत्याशी के लिए तीन गाड़ी अनुमन्य होंगी। इनमें से एक गाड़ी प्रत्याशी, दूसरी निर्वाचन अभिकर्ता, तीसरी पार्टी कार्यकर्ता के लिए रहेगी। प्रत्येक में चालक समेत पांच व्यक्ति रह सकते हैं। इसके लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति लेनी होगी।
- मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दल 200 मीटर दूर सिर्फ दो कुर्सी लेकर अपना बस्ता लगा सकेंगे।
पीठासीन अधिकारी को मिलने वाले बैग में मास्क, सैनिटाइजर, प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट के साथ ही मतदाताओं के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी के लिए रजिस्टर, मतदाता पर्चियां, निर्वाचक नामावली, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट, लिफाफा, ड्यूटी प्रमाणपत्र, रसीद, पुस्तक, पेंसिल, बॉल पेन, खाली कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेकलिस्ट, रबर बैंड आदि सहित करीब 99 तरह की चुनाव सामग्री रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें