फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे गांव अकरौली के नजदीक बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वारिस नगर निवासी शादाब (22) पुत्र गुड्डू, कमलराजा (22 ) पुत्र यामीन की मौत हो गई। जबकि इनका साथी जावेद पुत्र जाहिद घायल हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब यह तीनों बाइक सवार अपने दोस्त वारिस नगर निवासी कफील पुत्र अकील के मामा के गांव अकरौली से घर से लौट रहे थे।
विज्ञापन

शादाब के परिजनों ने बताया कि शादाब सैलून पर काम करता था। मंगलवार को सैलून बंद रहता है। इसलिए दोस्तों के साथ अकरौली गया था। लौटते समय हादसा हो गया। एक बाइक पर शादाब, कमलराजा और जावेद सवार थे। जबकि दूसरी बाइक पर कफील, सुहेल और आलम सवार थे। यह सभी दोस्त दो बाइकों से गए थे। अकरौली के नजदीक ही पीछे से आए डंपर ने एक बाइक को रौंद दिया। शादाब की मां तस्कीन का रोरो कर बुरा हाल है। शादाब चार भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।
वहीं कमलराजा की मां अनीसा ने बताया कि उनका बेटा तमिलनाडु में फेरी लगाकर त्रिपाल बेचता था। सोमवार को ही घर लौटा था। दोस्तो के साथ घूमने गया था। हादसे में जान चली गई। बताया कि उनका बेटा इकलौता था। चार बेटियां हैं। पिता बिजली डेकोरेशन का काम करते हैं। परिवार की जिम्मेदार कमलराजा पर थी। दोनों मृतक अविवाहित थे। वहीं हादसे की सूचना पर सीओ चंदौसी डा. प्रदीप कुमार और थाना बनियाठेर प्रभारी पुलिस के साथ पहुंचे। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें