फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुर्की के दौरान ड्रोन से कराई गई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बवाल के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा की संपत्ति कुर्क करने के दौरान पुलिस-प्रशासन ने काफी चौकसी बरती। भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन से भी निगरानी कराई गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पांच थानों की फोर्स और पीएसी की कंपनी मौके पर मौजूद रहीं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई कर रही टीम को निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी कुलदीप सिंह, असमोली सीओ कुलदीप सिंह और तहसीलदार धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। एहतियाती तौर पर ड्रोन से निगरानी की गई। शारिक साटा के जिस घर में कार्रवाई चल रही थी, उसके आसपास बने मकानों की छत पर फोर्स को तैनात कर दिया गया था। कार्रवाई करीब सुबह 11 बजे से शुरू की गई थी। करीब दो बजे कार्रवाई पूरी हो गई। पुलिस ने सारा सामान भरकर थाने पहुंचा दिया।

शारिक के भाई की पत्नी ने कहा- जेठ पर बवाल का आरोप गलत
शारिक साटा के जिस मकान में कुर्की की कार्रवाई की गई है। यह पुश्तैनी बताया जा रहा है। शारिक साटा समेत चार भाई हैं। चार मंजिला यह मकान बना है। हर एक मंजिल पर एक भाई रहता है। सबसे निचली मंजिल शारिक साटा के हिस्से में है। बाकी तीन हिस्से छोड़कर पुलिस ने निचला हिस्सा कुर्क कर दिया है। शारिक साटा के छोटे भाई की पत्नी ने कहा कि यह मकान तो सादिक और फायद के हिस्से में दिया गया था। आगे कहा कि बवाल की साजिश रचने का आरोप गलत है। 9 साल से उसके जेठ लापता हैं। फिर वह कैसे साजिश रच सकते हैं।
विज्ञापन



कसा शिकंजा तो परिवार हुआ लापता

शारिक साटा पर बवाल की साजिश का आरोप लगा और कार्रवाई आगे बढ़ी तो परिवार भी लापता हो गया। बवाल होने से पहले तक दीपा सराय में शारिक साटा की मां के नाम जो मकान है उसमें शारिक साटा का परिवार रहता था। चर्चा है कि शारिक साटा ने अपने बेटे को भी दुबई बुला लिया है। कई अन्य संपर्क के लोग भी दुबई जा चुके हैं। पत्नी व अन्य बच्चे भूमिगत हो गए हैं। हालांकि परिवार पर बवाल से जुड़ा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें