फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए दिक्कतों से जूझ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संभल सीएचसी में एक्सरे मशीन शोपीस बनी है तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर धूल फांक रहे हैं। कई आवास जर्जर हैं। वहीं सीएचसी पवांसा पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जिस वजह से मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल में बुधवार को करीब 225 मरीजों की ओपीडी हुई। टेक्नीशियन न होने से यहां काफी समय से एक्सरे मशीन शोपीस बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना करीब आठ मरीज एक्सरे से संबंधित आ जाते हैं तो उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। अस्पताल के वार्ड में रखे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर धूल फांक रहे हैं। कई आवास जर्जर है। इन आवासों में कर्मचारी परिवारों के साथ रह रहे हैं। हालत जर्जर होने की वजह से हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा में बुधवार को सुबह 10.35 बजे तक ओपीडी में डॉक्टर नहीं पहुंचे, जबकि ओपीडी का समय सुबह 10 बजे शुरू हो जाता है। करीब 35 मिनट देरी से ओपीडी में डॉक्टर पहुंचीं। अस्पताल में लिवर और किडनी की जांच से संबंधित मशीन करीब आठ दिन से खराब है। जिससे मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को संभल और बहजोई के लिए भेजा जा रहा है। वहीं कुछ मरीज मरीज प्राइवेट लैब पर भी जांच करने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा एक महीने से दंत चिकित्सक के कक्ष पर भी ताला लगा हुआ है। आंखों के डॉक्टर की तैनाती नहीं है।
000000000
क्या बोले मरीज-
हेपेटाइटिस सी की दवा लेने के लिए गांव से दूर करीब 30 किलोमीटर अस्पताल पर सुबह 10 बजे आए थे मगर ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं हैं। अब डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।
सोहनलाल, गांव चंदू नगला
पवांसा सीएचसी में हेपेटाइटिस बी की दवा लेने के लिए आए। सुबह 10.30 बजे तक कोई डॉक्टर ओपीडी में नहीं है। अस्पताल में सीएचसी प्रभारी भी मौजूद नहीं है तो शिकायत किससे करें।
राजेश, हिरौनी
दवा लेने के लिए अस्पताल में सुबह 10 बजे आ गए थे। बेटा भी साथ है। पर्ची बनवा ली है लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। आधे घंटे से इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टर के नहीं होने के कारण दिक्कत है।
-हरि सिंह, सलेमपुर
अस्पताल में टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। जिस कारण एक्सरे मशीन नहीं चल पा रही है। हालांकि एक्सरे के लिए मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जर्जर आवास को लेकर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष अरोरा, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी संभल
अस्पताल में देरी से कोई डॉक्टर नहीं आ रहा है। लिवर और किडनी की मशीन के लिए पत्राचार किया गया है। उसे ठीक करने के लिए इंजीनियर को आना है।
- डॉ. मनोज चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें