बहजोई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन व यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक अनुज कुमार मलिक ने बताया कि सोमवार को परिवहन व यातायात विभाग की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान चलाया और होटल व ढाबों पर खड़े होने वाले वाहन चालकों व होटल संचालकों को पार्किंग के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही रोडवेज बस अड्डा चंदौसी व बहजोई के अस्थाई बस अड्डे पर यातायात वाहन चालकों को यातायात के नियम बताए गए।
वहीं कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क लगाए जाने के लिए प्रेरित किया गया। टीएसआई ने बताया कि वाहन चालकों से कहा गया कि वह अपने वाहन सड़क पर खड़े न करें तथा अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लाइट व टेप लगाएं। रात के समय वाहनों के बीच उचित दूरी रखें। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 वाहनों के चालान काटे गए।