संभल। रायसत्ती थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़े चावल से लदे ट्रक के केबिन में ही ड्राइवर का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान शहर के डेरा सराय में टंकी के नजदीक निवासी आसिफ (20) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि रात में एक बजे के करीब उसे घूमते हुए देखा था। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे आसिफ का शव मिला तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक ट्रक चलाता था। बिहार से चावल आदि सामान भरकर लाता था। लोगों ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे वह घूम रहा था। सुबह के समय शव रस्सी से लटका हुआ था। युवक की मौत से मां अमजदी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आठ भाई-बहन हैं। थाना प्रभारी बोविंद कुमार ने बताया कि शव लटका मिला है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
आसिफ, मृतक का फाइल फोटो- फोटो : udhampur news