फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विदेशी कारतूसों की तलाश में मेटल डिटेक्टर से खंगालीं नालियां

Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला कोटगर्वी में टंकी रोड पर मंगलवार को कूड़े में पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित खोखा और कारतूस मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया हैं। बुधवार को एलआईयू ने दिनभर जामा मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मेटल डिटेक्टर की मदद से नाले-नालियों में और विदेशी कारतूसों की तलाश की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन




मंगलवार को पुलिस की टीमों को छानबीन के दौरान जामा मस्जिद के पीछे टंकी रोड पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 9 एमएम का एक खोखा, एक कारतूस और अमेरिका में निर्मित कारतूस के दो खोखे मिले थे। इसके अलावा .32 बोर के भी दो अन्य खोखे मिले थे। विदेशी कारतूस और खोखे मिलने के बाद पुलिस विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच में जुट गई है। हिंसा में विदेशी हाथ होने की आशंका के चलते खुफिया तंत्र और भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को भी पुलिस और एलआईयू की टीमों ने बवाल वाले इलाके में पहुंचकर नाले और नालियों को खंगाला। पालिका के सफाईकर्मियों से नालियों से कीचड़ निकलवाने के बाद मेटल डिटेक्टर से और विदेशी कारतूस व खोखों की तलाश की। हालांकि दूसरे दिन कुछ सबूत नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें