फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आधा बनाकर छोड़ा नाला, सड़कों की हालत जर्जर, खुले मैनहॉल बने मुसीबत

Sun, 10 May 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। हनुमानगढ़ी रोड पर नाला निर्माण कई माह से रुका हुआ है। यहां सड़क जर्जर हालत में है और मैनहोल खुले हुए हैं। बारिश से पहले समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समस्या विकराल हो जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला हनुमानगढ़ी समेत आसपास की कालोनियों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका ने नाला निर्माण का कार्य शुरू किया था। एक ओर के नाले का निर्माण सर्दी के मौसम से शुरू हो गया था और अब वह बिजली घर पर आकर रुका हुआ है। कई माह से नाला निर्माण का कार्य रुका हुआ है। इससे समस्या उत्पन्न होने लगी है। निर्माणाधीन नाले की सफाई न होने से बदबू फैल रही है। वहीं दूसरी ओर का नाला भी चोक पड़ा है। इतना ही नहीं, छोटे लाल कालोनी के पास दूसरी ओर का नाला बुरी तरह चोक हो चुका है। बदबू इस कदर है कि वहां से लोगों का निकलना दुश्वार है। वहीं सड़क जगह-जगह से उधड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाएंगे।

खुले मैनहोल अभी भी नहीं ढंके गए
हनुमानगढ़ी रोड पर छोटेलाल कालोनी के बाहर एक बड़ा मैनहोल खुला हुआ है। मैनहोल राहगीरों को नजर आ जाए, इसके लिए मैनहोल पर एक बड़ा पत्थर खड़ा कर दिया गया है। बारिश के मौसम में जलभराव होने से मैनहोल नजर नहीं आएंगे। वहीं बिजली घर के पास भी एक मैनहोल का जाल टूट चुका है।
विज्ञापन


नाला निर्माण कई माह से रुका हुआ है। इससे नाले में गंदगी रुकी रहती है और बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है।
मनोज कुमार अग्रवाल, स्थानीय दुकानदार।

नाला निर्माण न होने से बारिश के दिनों में समस्या और भी विकराल हो जाएगी। नाले का निर्माण शीघ्र होना चाहिए, जिससे बारिश में परेशानी न हो।
किशनवीर, स्थानीय दुकानदार।

यहां नाला निर्माण रुका हुआ है। मैनहोल खुले हैं। बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल होता है। शाम को मच्छर अधिक हो जाते हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है।
राम सिंह, स्थानीय दुकानदार।
-
मेरे वार्ड के हनुमानगढ़ी रोड पर नाला निर्माण का कार्य अधर में रुका हुआ है। मैनहोल खुले हैं और सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। लगातार पालिका के अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की जा रही है। समाधान नहीं हो पा रहा।
सचिंद्र यादव, सभासद।


कोट:::नाला निर्माण में बिजली विभाग के दो ट्रांसफार्मर हटने हैं। वहीं बजट का अभाव है। बजट आने पर शीघ्र ही नाले का निर्माण करा कर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मैनहोल भी ढंक दिए जाएंगे। - धर्मराज राम, ईओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें