फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में खूंखार हुए कुत्ते, महिला समेत तीन लोगों को काटा

Fri, 01 Jun 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
dog
विज्ञापन
जिले के असमोली थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच खूंखार कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया। गांव वालों में अब कुत्तों का डर बैठ गया है। लोग घरों से अकेले निकलने में डर रहे हैं और यदि वह निकलते भी हैं तो हाथ में लाठी डंडे में लेकर निकलते हैं। वहीं आक्रोशित लोगों खूंखार हुए कुत्तों को गांव से खदेड़ा है। 
विज्ञापन


अखबंदपुर में भोजा सिंह को उनके ही घर के पास कुत्ते ने काट लिया। गांव की परमेश्वरी पर एक कुत्ते ने हमला किया। इसके बाद अखिलेश शर्मा को भी कुत्ते ने काट लिया। तीन लोगों को काटे जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने खूंखार कुत्ते को घेर लिया तथा पीट-पीट कर मार दिया।

गांव वालों ने बताया कि तीन चार कुत्ते ऐसे हैं जो खेतों की ओर से रोजाना गांव की ओर आ रहे हैं और लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं। इससे खासकर बच्चे बुजुर्ग और महिलाओं को ज्यादा खतरा है। गांव के लोगों ने कहा कि प्रशासन इस बारे में ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


गर्मी में कुत्तों के खूंखार होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार का कहना है कि गर्मी का असर तो कुत्तों पर होता है। लेकिन गर्मी की वजह से कुत्ते खूंखार हुए हैं ऐसा नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बचाव का एक ही उपाय है इसलिए कुत्तों से सावधान रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें