चंदौसी-बेरनी मार्ग स्थित कोकावास पुल के पास बाइक खड़ी कर बदमाशों ने सपा नेता की बोलेरो को रोकने के बाद उसमें सवार पांच लोगों से 41 हजार की नगदी व एक सोने की अंगूठी लूट ली। लूट का शिकार सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस लूट न मानकर मारपीट की घटना मान रही है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष व कुढ़ फतेहगढ़ निवासी राहुल यादव अपने गांव के योगेंद सिंह, रवींद्र कुमार निवासी ग्राम हुलासनगर, जितेंद्र निवासी ग्राम शाहवाजपुर तथा चालक वीरेश निवासी बेरनी के साथ बोलेरो से बुधवार की रात 11.30 बजे चंदौसी से गांव जा रहे थे।
जब बोलेरो सवार सभी लोग चंदौसी बेरनी मार्ग स्थित ग्राम कोकावास पुल के पास पहुंचे तो बीच सड़क पर दो बाइकें खड़ी थी। बाइक हटाने के लिए जैसे यह लोग बोलेरो से उतरे तो सड़क के नीचे छिपे छह बदमाश निकल आए। जिसमें चार बदमाशों ने ढाठा बांध रखा था और दो हेलमेट लगाए हुए थे। बोलेरो से उतरते ही बदमाशो ने सभी के ऊपर तमंचा तान दिए। बदमाशों ने डरा धमकाकर सभी की तलाशी लेना शुरु कर दी।
इस दौरान बदमाशों ने राहुल की जेब से 30 हजार रुपये व एक सोने की अंगूठी, योगेंद्र से 4400 रूपये, जितेंद्र से 500 रुपये, रवींद्र से दो हजार तथा वीरेश से 4200 रुपये लूट लिए। जबकि सभी के मोबाइल बोलेरो में होने के कारण बच गए। बदमाश लूटपाट कर बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पुशिलस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी लेकर आसपास कांबिग की लेकिन बदमाश पकड़ म ें नहीं आए। इस दौरान क्षेत्राघिकारी ओमकार सिंह यादव भी मौके पर आ गए। हालांकि किसी ने लूट की तहरीर थाने में नहीं दी है। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।