फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के सामने उठा सवाल- बलात्कार के बाद गर्भवती हुई महिला की संतान कौन लेगा गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को महिलाओं से आनलाइन संवाद किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में 80 महिलाएं जुड़ीं और कई महिलाओं ने अहम मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रीमा सिंघल और अधिवक्ता पुष्पलता पाल ने बनियाठेर थाना क्षेत्र में बलात्कार से पीड़ित 22 वर्षीय युवती की होने वाली संतान के विषय में जानकारी चाही। बलात्कार पीड़िता आठ महीने की गर्भवती है। उन्होंने सीधा सवाल किया कि अगर संतान होती है तो उसे कौन गोद ले सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन विधिक प्रक्रिया अपनाएगा। समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि शिशु को गोद लेने की प्रक्रिया में शासन के नियमों के अनुरूप कार्रवाई कर निर्णय लिया जाएगा। बलात्कार के मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया गया तो जिलाधिकारी ने कहा कि वह पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएंगे। प्रभावी कार्रवाई होगी।
यह मुद्दे भी उठे
सामाजिक कार्यकर्ता नूतन चौधरी ने नारी निकेतन न होने और थानों में महिला कांस्टेबिल के लिए पृथक से शौचालयों की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। सहायक अध्यापिका पूजा सक्सेना ने कहा कि चंदौसी में एटीएम तो कई लगे हैं पर उनमें आए दिन कैश नहीं मिलता। इसके चलते महिलाओं को इधर से उधर भटकना पड़ता है। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को एटीएम फुल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल मानकपुर रजपुरा की सहायक अध्यापक दीप्ति मिश्रा ने होली मनाए जाने के दौरान स्कूलों में होने वाले विवादों की तरफ ध्यान दिलाया।
बृजरतन आर्य कन्या इंटर कालेज संभल की प्रधानाचार्य विनीता रस्तोगी ने कहा कि उनके स्कूल के पीछे कूड़ा पड़ा रहता है जिससे छात्राओं को दिक्कत आती है। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कूड़ा हटवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें