फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावली चोरी के मामले में डीएम ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीओ चकबंदी न्यायालय से पत्रावली चोरी के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश किए हैं और पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित की है।
विज्ञापन

मालूम हो 26 नवंबर की रात किसी समय पुरानी तहसील परिसर में स्थित सीओ चकबंदी न्यायालय में चोरी की घटना हुई थी। इसकी जानकारी सीओ चकबंदी विजय शंकर सिंह को 27 नवंबर की सुबह हुई। पत्रावली चोरी होने का अंदेशा अधिवक्ताओं ने जताया था। पत्रावली की जांच हुई तो करीब 40 पत्रावली नहीं मिलीं। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। कुछ पत्रावली की जांच की जा रही है। एक महिला लिपिक के छुट्टी पर होने के चलते उनकी अलमारी अब तक बंद है। अंदेशा है उनकी अलमारी से भी पत्रावली चोरी हुई हैं। सात दिन का समय गुजरने के बाद भी चकबंदी विभाग पत्रावली की संख्या नहीं बता पा रहा है कि आखिर कितनी पत्रावली चोरी की गई हैं।
जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आदेश कर दिए हैं। साथ ही एडीएम केके अवस्थी की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। इस जांच समिति में एडीएम के अलावा दो और अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

चकबंदी न्यायालय से पत्रावली चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आदेश कर दिए हैं। यह घटना गंभीर है। इसी क्रम में एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें