फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली सीएचसी परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में वीनस शुगर मिल द्वारा स्थापित मेडिकेटिड ऑक्सीजन प्लांट का शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बसंल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी के साथ स्वयं सहायता समूह की कैंटीन और पुस्तकालय का भी फीता काटकर शुभारंभ किया गया। डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट को समय-समय पर चालू रखा जाए, ताकि जरुरत पड़ने पर इसका पूरा उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

असमोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटने के बाद जिलाधिकारी मनीष बसंल ने कहा कि तूफान की तरह कोरोना महामारी ने देश को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें बहुत से लोगों की जान गई है। डीएम ने कहा कि आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत ना पड़े। हर प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयार रहना है। चाहे वह कोरोना जैसी महामारी हो या अन्य कोई बीमारी। उन्होंने कहा कि हमारे पास चिकित्सा से संबंधित हर सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन उत्पाद करता है। स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। विकासखंड असमोली का निरीक्षण किया। नर्सरी की जमीन को स्वयं सहायता समूह को आवंटित करने के निर्देश दिए। जिससे स्वयं सहायता समूह उस जमीन पर अच्छी नर्सरी बना सके। इसके बाद डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं ग्राम पंचायत निवौला में स्थित पुस्तकालय का जिलाधिकारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उप जिला अधिकारी रमेशबाबू, सीएमओ डा.पंकज कुमार विश्नोई, जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें