फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का एसडीएम स्तर से किया जाए दौरा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई स्थित कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन कर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बाढ़ की तैयारी की समीक्षा किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के बाद डीएम ने कहा कि जिले में बाढ़ से प्रभावित होने वाले सभी गांवों का दौरान संबंधित एसडीएम करें और तैयारियों के साथ आवश्यकताओं की रिपोर्ट तैयार करें। डीएम ने कहा कि बाढ़ से निपटने को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि जिले में गंगा नदी के बाएं तट पर 2 तटबंध (ईसापुर व नगला अजमेरी) हैं। उन्होंने बताया कि जब भी कभी बाढ़ आती है तो नगला अजमेरी तटबंध के 6 गांव रघुपुर पुख्ता, भावरु की मढ़ैय्यां, सौंधे की मढ़ैय्यां, मेगरा, तोतापुर बझांगी व सोन सिवारक ज्यादा प्रभावित होते हैं। एसडीएम गुन्नौर का कहना था कि बाढ़ की तैयारियों को लेकर छह बाढ़ चौकियां अभी से बना ली गई हैं। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंध के निकटवर्ती बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में भ्रमण करें और देखें कि किसी गांव में कोई जर्जर मकान आदि तो नहीं हैं। वहीं डीएम की ओर से विद्युत व जेनरेटर की व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम से जानकारी ली गई। बैठक में एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी, सीएमओ पंकज कुमार विश्नोई, एसडीएम रामकेश धामा, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीआईओ बृजेश कुमार के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें