फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को ब्लॉक और तहसील के निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ब्लॉक बनियाखेड़ा व तहसील का औचक निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर साफ-सफाई नियमित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही तहसील के भू-अभिलेखागार में गांव के बस्तों में अभिलेख कम मिले। इसके अलावा तहसील में लगे अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर मिले। डीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे डीएम मनीष बंसल, सीडीओ उमेश कुमार त्यागी विकास खंड बनियाखेड़ा पहुंचे। ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था देखकर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। साथ ही शौचालय को ठीक कराया जाए। ब्लॉक कार्यालय की रंगाई-पुताई व मरम्मत कराने तथा अधिकारियों को बैठने की जगह निर्धारित करें। बीडीओ अजीत कुमार अवकाश पर थे। इसके अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
इसके बाद डीएम का काफिला तहसील पर पहुंचा। यहां डीएम ने नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया। जिसमें कहा कि सभी अलमारियों में जो दस्तावेज रखे हैं, उन दस्तावेजों की सूची बनाकर अलमारी पर चस्पा की जाए। इसके बाद डीएम भू-अभिलेखागार में भी पहुंचे। यहां रजिस्ट्रार कानूनगो से गांव के बस्ते दिखाने की बात कही। बस्ता दिखाने पर अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र अभिलेख पूरे करने व रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।
विज्ञापन

खतौनी कक्ष के निरीक्षण में किसान से वार्ता की कि खतौनी के कितने रुपये देते हो, किसान ने कहा कि 15 रुपये। कटौती के 15 रुपये ही लिए जाते हैं। डीएम ने एसडीएम राजपाल सिंह से तहसील को मॉडल बनाने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। इसके बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल गांव नेहटा स्थित गोशाला पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें