फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डायवर्जन खत्म, आपाधापी में निकले वाहन तो लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के बाद शाम छह बजे रूट डायवर्जन खत्म हुआ तो पार्किंग स्थल पर रुके वाहन अपने गंतव्य के लिए निकले। जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालकों ने आपाधापी की तो जाम के हालत बन गए। संभल शहर में जगह-जगह जाम लगा। इस कारण लोगों को आवागमन में देरी का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक समस्या से शहर के उन लोगों को हुई, जो जरूरी काम से बाजार को निकले थे।
विज्ञापन

जिले के यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान ने बताया कि सावन का पहला सोमवार था। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए भारी व्यवसायिक वाहनों (ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों) को कांवड़ मार्ग पर आने जाने से रोका गया था।
रूट डायवर्जन के साथ भारी वाहनाें को राधा गोविंद इन्स्टीट्यूट के पास होल्डिंग एरिया संभल तिराहा चंदौसी, गंगा एक्सप्रेसवे ग्राउंड में होल्डिंग एरिया निकट खिरनी तिराहा, रजपुरा शुगर मिल में होल्डिंग एरिया नूरपुर तिराहा, कृषि उत्पादन मंडी, बबराला में होल्डिंग एरिया, बड़ा ग्राउंड बहजोई निकट संभल तिराहा बहजोई होल्डिंग एरिया पर वाहनों को पार्क भी कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार छह बजे रूट डायवर्जन खत्म हुआ तो यह वाहन अपने गंतव्य के लिए निकले। आगे निकलने की आपाधापी में जाम लगा। यातायात पुलिस कर्मियों ने मशक्कत करके आसानी से इन्हें आगे रवाना कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें