फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

222 करोड़ से होगा जिले का कायाकल्प

Tue, 31 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते जिले के प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
विज्ञापन
जिला योजना संभल वर्ष 2016-17 की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के विकास के लिए 222.21 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं के परिव्यय अनुमोदित कर ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसमें सर्वाधिक धन ग्राम विकास को दिया गया है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के करीब तीन घंटे से देरी से पहुंचे। हेलीपैड पर डीएम और एसपी ने बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सीधे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यहां विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और पौधरोपण करने के बाद जिला योजना की बैठक में गए।

अध्यक्षता करते प्रस्तावित 222.21 करोड़ के परिव्यय को अनुमोदित करते हुए बताया कि कृषि सेक्टर को 621.05 लाख रुपये, ग्राम विकास 14212.25 लाख, सिंचाई 1453.38 लाख, सड़क एवं पुल 1908.87 लाख, शिक्षा 718.40 लाख, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य 326.08 लाख, जल सम्पूर्ति एवं स्वच्छता 173.40 लाख, कल्याणकारी योजना 2273.37 लाख तथा अन्य 534.20 लाख कुल 222.21 रुपये के वर्ष 2016-17 में परिव्यय करके जनपद का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों को आवंटित धनराशि का सदुपयोग करते हुए निर्माण कार्य में मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। शासन स्तर से शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त कराने का भरोसा दिया। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बिलारी में चुनावी जीत का आभार जताते हुए संभल के निरीक्षण भवन का अपग्रेडेशन व चंदौसी में नया डाक बंगला बनाने, अफसरों के पंवासा बैठने आदि की मांग रखी।

कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने संभल में बाईपास व मुख्यालय के लिए धन रिलीज करने का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने जिले में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद, विधायक पिंकी यादव, विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, विधायक लक्ष्मी गौतम, प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव, विधायक मुहम्मद फईम, सतीश प्रेमी, जुगुल किशोर वाल्मीकि, राजेश यादव रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें