फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में दीपांशु व स्वाति रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मॉडल पब्लिक एजूकेशन कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दस हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में रामजीत यादव ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय तथा अरविंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक बालक वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, सिराजउल ने द्वितीय, इंदरपाल ने तृतीय तथा बालिका वर्ग में प्रीति ने प्रथम, कौशिकी ने द्वितीय तथा शिव प्रभा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में दीपांशु ने प्रथम, विक्रम ने द्वितीय, अजय ने तृतीय तथा बालिका वर्ग में स्वाति ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय, हेमर थ्रो बालक वर्ग में अमित गिरि ने प्रतम, सोनू ने गिरि ने द्वितीय, शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सोनू ने प्रथम, विक्रम ने द्वितीय तथा अनुराग ने तृतीय, बालिका वर्ग में रुचि ने प्रथम, पुष्पा ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त कयिा। लंबी कूद बालक वर्ग में विक्रम ने प्रथम, सुधांशु ने द्वितीय, दीपांशु ने तृतीय, बालिका वर्ग में स्वाति ने प्रथम, सपना द्वितीय तथा पुष्पा ने तृतीय स्थान पराप्त किया। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रामजीत ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय तथा अनुराग ने तृतीय, बालिका वर्ग में रुचि ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय तथा दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसबीएन श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी ज्ञान सिंह, डा. राजकुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें