सरायतरीन। गांव देवापुर में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में हिडौंली और विक्रमपुर तहरपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। गौतम की शानदार गेंदबाजी से हिंडौली की टीम ने विक्रमपुर तहरपुर को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। गौतम को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया।
सोमवार को टॉस जीतकर हिंडौली की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। विक्रमपुर तहरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए का स्कोर बनाया। टीम की ओर से सुहेल ने 18 गेंद पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली। हिडौंली टीम के गेंदबाज गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए।
हिंडौली की टीम ने सात ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से सुशांत ने 14 गेंद पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। विक्रमपुर तहरपुर टीम के गेंदबाज सत्या ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
गेंदबाजी के लिए जय सिंह राजपूत ने गौतम को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ध्यान सिंह, रोहतास, वेद प्रकाश, अनोज कुमार, राजेश कुमार, मुनेश दिवाकर, कुलदीप कुमार दुर्गेश बृजेश कुमार नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।