फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

विज्ञापन
ठंड पर आस्था भारी: माघ माह की मौनी अवस्था पर बबराजा के राजघाट में गंगा में भारी संख्या में श्रद्धा? - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बबराला/चंदौसी। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने राजघाट गंगा घाट पहुंचकर गंगा में स्नान किया। मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। स्नान के बाद मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मौन अमावस्या पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजघाट स्थित गंगा घाट पर पहुंच स्नान किया। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना कर पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। इसके बाद गंगा घाट पर खानपान के स्टाल पर पहुंचे और भोजन का आनंद लिया। साथ ही बच्चों व महिलाओं ने दुकानों से खरीदारी की। शाम तक गंगा घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। वहीं चंदौसी से मंगलवार की सुबह काफी संख्या में श्रद्धालु निजी व प्राइवेट वाहनों से राजघाट के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंच स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। ठंड अधिक होने के बाद भी गंगा घाट पर खासी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने को पहुंचे थे। देर शाम तक राजघाट से श्रद्धालुओं का लौटने का क्रम जारी बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें