चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सवार होने पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को गंगा घाटों पर जाने के लिए वाहन कम पड़ गए। शहर के कई स्थानों पर श्रद्धालु खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालु मुश्किल से गंगा घाट पहुंचे।
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व होने पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए राजघाट व नरौरा के लिए सुबह से ही रवाना होना प्रारंभ हो गए। आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टेंड पर राजघाट नरौरा व तिगरी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग ने गंगा स्नान को लेकर सात बजे राजघाट नरौरा तथा 12 बसें तिगरी धाम को लगाई थी। इसके बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए रोडवेज बसों कम पड़ रही है।
घंटों इंतजार करने के बाद रोडवेज स्टैंड पर बस पहुंच रही थी। जिसमें चढ़ने के लिए भीड़ लग जाती। जिससे यात्रियों को चढ़ने व उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल प्राइवेट बस स्टैंड पर नजर आए। प्राइवेट बस स्टैंड पर भी यात्री निजी बसों का इंतजार करते नजर आए। बसों का संचालन पर्याप्त न होने पर श्रद्धालु सीओ कार्यालय के सामने भी निजी वाहनों से राजघाट नरौरा को रवाना हुए।