फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्राचीन शिव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 22 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुबह-शाम आरती की जा रही है। दिनभर श्रद्धालु दर्शन और पूजा पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार की शाम मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भजन कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन

मोहल्ला खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर बीते शनिवार को 46 वर्ष बाद खोला गया था। मंदिर की जानकारी के लिए कार्बन डेटिंग होनी है। एएसआई की टीम ने नमूना शुक्रवार को लिया था। अब रिपोर्ट आने के बाद तय हो जाएगा कि शिव मंदिर किस समय का स्थापित है। लोगों का मानना है कि यह कार्तिकेय महादेव मंदिर है लेकिन कार्बन डेटिंग के बाद इसकी सही जानकारी सामने आ सकेगी। इस मंदिर को 1978 के बाद बंद कर दिया गया था। दंगों की चपेट में शहर जल रहा था और रस्तोगी समाज के लोग इस मोहल्ले से पलायन कर गए थे। इसके बाद से ही ताला लगा था। 46 वर्ष बाद ताला खुला है। इस जानकारी के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है। इसी के चलते दिनभर भीड़ जमा रहती है। वहीं, दूसरी ओर सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में 32 वर्ष बाद खोले गए राधा कृष्ण मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें