फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लेखपालों ने चंदाैसी तहसील में दिया धरना, लगाए नारे

Sun, 22 Dec 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। लेखपालों ने शनिवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रजनीश राणा के नेतृत्व में मांगों को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन डीएम राजेंद्र पैंसिया को सौंपा। जिसमें में जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण करने की है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि बरेली में एंटी भूमाफिया अभियान ने अंतर्गत सरकारी भूमि अतिक्रमण का जांच कार्य चल रहा है। अधिकारियों द्वारा एक भू माफिया के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। इसी को लेकर लेखपाल मनीष कश्यप का ग्राम प्रधान से कुछ विवाद भी हुआ था। बाद में लेखपाल का स्थानांतरण कर दिया गया। 27 नवंबर से लेखपाल मनीष कश्यप गायब हो गया। जिसकी सूचना लेखपाल संघ ने एसडीएम व अन्य आला अधिकारियों का भी दी लेकिन एक सप्ताह तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 18 दिन बाद लेखपाल का नर कंकाल मिला। हत्याकांड का खुलासा भी संदेहास्पद है। फिरौती के लिए हत्या की घटना बताई जा रही है। जबकि फिरौती की बात से परिजन इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें