संभल। गांव कुरकावली के आक्रोशित ग्रामीणों ने राशन विक्रेता पर खाद्यान्न में घटतौली का आरोप लगाते हुए नई तहसील पर प्रदर्शन किया है। साथ ही राशन विक्रेता पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मंगलवार को नई तहसील पर राशन विक्रेता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राशन विक्रेता खाद्यान्न वितरण में अनियमित्ता बरतता है। साथ ही यूनिट के अनुसार राशन का वितरण नहीं कर रहा है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन कर राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में नरेश, शौकीन, असलम, नथिया, हारून, शमशुद्दीन, गजनवी, प्रमोद, भगवत, पंकज आदि रहे।