फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में शीघ्र बनाए जाएंगे 18 उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद में 18 विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी विद्युत उपकेंद्र रीवेंप योजना के तहत बनाए जाएंगे। एक विद्युत उपकेंद्र बनाने में चार से पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के उद्देश्य से जनपद में अलग-अलग स्थानों पर 18 विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने प्रस्तावित है। इन विद्युत उपकेंद्रों के बनने से विद्युत की समस्या खत्म हो जाएगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रीवेंप स्कीम के तहत जनपद में 18 विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जिसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एक विद्युत उपकेंद्र बनाने में चार से पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर से सटे गांव देवरखेड़ा की विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए विद्युत वितरण खंड में बन रहा विद्युत उपकेंद्र तीन से चार दिन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 51 विद्युत उपकेंद्र कार्य कर रहे हैं। 18 विद्युत उपकेंद्र बनने के बाद उपकेंद्रों की संख्या 69 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें