फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनातनी

Tue, 26 Dec 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
संभल के गांव दहेली में इसी धर्मस्थल का हो रहा था जीर्णोद्धार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दहेली गांव में धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्घार को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद और टकराव की नौबत आ गई। गांव पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन


वहीं, गांव में पहले भी धार्मिक स्थल को लेकर विवाद हो चुका है। तब प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव दहेली में प्राचीन मंदिर बना हुआ है। मंदिर पुराना होने के कारण दीवार और लिंटर की हालत जर्जर हो चुकी है।

इस कारण हर वक्त हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। सोमवार को मंदिर के जीर्णोद्घार का काम शुरू हुआ। इसकी जानकारी जब दूसरे समुदाय को लगी, तो वह आपत्ति करने लगा। साथ ही उन्होंने भी एक अन्य स्थान पर धर्मस्थल के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


तब दूसरे समुदाय ने निर्माण कार्य का विरोध जताया। विवाद के चलते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। टकराव की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर टांडा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।

पुुलिस ने दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया गया कि गांव में एक साल पहले भी दोनों समुदाय के बीच धार्मिक स्थल के नवनिर्माण और जीर्णोद्घार को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने की आशंका में कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें