चंदौसी(संभल)। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में स्वामी प्रसाद मौर्य व नवाब इकवाल महमूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में बहस हुई। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
बता दें कि दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में 21 अगस्त को सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दायर की थी। दोनों के खिलाफ कांवड यात्रा के दौरान शिव भक्तों व कांवडियों को गुंडा व अराजक तत्व बताए जाने के आरोप में याचिका दाखिल की गई है। सिमरन गुप्ता के अधिवक्ता प्रसून कुमार ने बताया कि बुधवार को न्यायालय में सुनवाई हुई।