फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ठाठी के जंगल में बेहोशी की हालत में मिले एक और गोवंशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ठाठी के जंगल में मंगलवार को बेहोशी की हालत में मिले गोवंशी पशुओं में से एक और पशु की बुधवार सुबह मौत हो गई, जबकि मंगलवार शाम को भी दो पशुओं की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद उप जिलाधिकारी चंदौसी रामकेश धामा, एएसपी श्रीश्चंद्र, सीओ जितेंद्र सिंह, बीडीओ मौके पर पहुंचे। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही पशुओं की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव ठाठी के जंगल में छह गोवंशीय पशु ऐसे मिले थे, जो बेहोशी की हालत में थे। अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, तो मौके पर पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी रामगोपाल ने उपचार किया, लेकिन इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। देर रात अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रियंका राजपूत ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से गांव ठाठी के जंगल में गोवंश पशु बीमार पड़े होने की सूचना मिली थी। तत्काल पशु धन प्रसार अधिकारी को मौके पर भेजकर पशुओं का उपचार कराया गया था। उपचार के दौरान दो गोवंश पशुओं की मंगलवार को ही मौत हो गई, जबकि बुधवार सुबह में भी एक पशु की मौत हुई। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही गोवंश पशु की मौत हो जाने की हकीकत सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें