फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी की टक्करसे बाइक सवार की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
संभल में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए युवक के दुखी परिजन। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव अमावती के निकट शुक्रवार को बाइक की टक्कर बैलगाड़ी से हो गई। युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल आ गए। मौत की सूचना से उनका रो-रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित गांव नगला जटनी किशनपाल ( 21) पुत्र पूरन सिंह बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को करीब तीन बजे अपनी रिश्तेदारी गांव करनपुर थाना हयातनगर से अपने घर जा रहा था।
उसके साथ उसकी मामी कमलेश पत्नी जगत सिंह निवासी सलेमपुर थाना मूढ़ापांडे पीछे बैठीं थीं। संभल आदमपुर मार्ग पर गांव अमावती के निकट निकट इनकी बाइक सामने से आ रही बैलगाड़ी से अचानक गई। किशनपाल तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने किशनपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमलेश का उपचार शुरू कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन तथा महिला के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। किशनपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। किशनपाल की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें