husband arrested for triple talaq in sambhal
संभल। असमोली पुलिस ने तीन तलाक देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी को तीन तलाक दिया था। पुलिस ने तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की थी।
अभी आरोपी ससुर और सास भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बुधवार को असमोली पुलिस ने गांव मनोटा निवासी आसिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर तीन तलाक दिया था। मालूम हो सोमवार को आरोपी की पत्नी नगमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका पति और सास-ससुर दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं।
विरोध करने पर मारपीट की जाती है। अब फिर से रुपये और बाइक की मांग की। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दिया है। पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चालान किया गया है। अभी आरोपी सास और ससुर की तलाश है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।