सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सोमवीर (26) का शव शनिवार की शाम करीब छह बजे गांव के बाहर पेड़ से मफलर के सहारे लटका मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी दो युवकों से शनिवार को विवाद हो गया था। आरोपियों ने उसके बड़े भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। बताया कि शनिवार को आरोपियों ने उसके दूसरे भाई मनवीर के साथ शराब पी थी। इसी बात पर विवाद हुआ था। शाम होने पर बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया कि पांच भाइयों में सोमवीर सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि शव जमीन से करीब 15 फीट ऊंचाई पर लटका मिला है। प्राथमिक जांच पड़ताल में तो आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या के आरोप की भी जांच की जा रही है।