फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना डांडा गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान नदी की तेज धारा संग बहे एक युवक का शव 21 घंटे बाद रविवार को घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर उतराया मिला। युवक का शव मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामपुर मोहकम गांव निवासी हुकम सिंह (18) पुत्र अजब सिंह शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी की तेज धारा की जद में आकर हुकम सिंह बह गया। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई गई, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चला। इस दौरान रात होने पर तलाश रोक दी गई। रविवार की सुबह गोताखोर युवक की तलाश में जुटे। इस दौरान घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर युवक का शव बरामद हुआ। परिवार के लोग बिना किसी कार्रवाई के युवक का शव घर ले गए। जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा कोहराम मच गया। युवक की मां प्रेमवती का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया था कि अजब सिंह सरसों की भूसी बेचने के लिए बुलंदशहर गया था। लौटते समय नहाने लगा इसी दौरान वह नदी में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें