फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर सिंचाई करने गए किसान की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कल्हा निवासी पीताराम का 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र रूप किशोर रविवार की शाम बाइक से अपने खेत पर फसलों की सिंचाई करने की बात कहकर घर से गया था। देर रात तक युवक के नहीं लौटने पर सोमवार की सुबह पांच बजे परिजन उसकी खोज में खेत पर पहुंचे। गांव के ही ईश्वरी के खेत में लगे पेड़ की शाखा पर युवक का शव लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका था और युवक के पैर भूमि से छू रहे थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूप किशोर के बड़े भाई वीरपाल ने पुलिस को हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के आरोप में तहरीर दी। धनारी प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि गांव कल्हा के रूप किशोर का शव जंगल में पेड़ की शाखा के फंदे से लटका मिला है। रूप किशोर का पोस्टमार्टम हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रूप किशोर की मौत लटकने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। परिजन अंतिम संस्कार में लगे हैं। मंगलवार को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें