फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: सीमेंट की बोरियां लदे ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत..क्लीनर जख्मी, धमाके से दहला इलाका

Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)

सार

संभल के बदायू हाईवे पर हुए सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बदायूं हाईवे पर दुबारी कलां पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को आगे जा रहे सीमेंट की बोरियां लदे ट्रक में पीछे से डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जिला गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र के गांव समेटा निवासी अंकित (21) डीसीएम चलाता था। जबकि जिला कासगंज के थाना पटियाली के गांव नगला जैली निवासी विकास (25) क्लीनर का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात अंकित और विकास डीसीएम में झाड़ू भरकर गाजियाबाद से बदायूं की ओर जा रहे थे।

रात करीब ढाई बजे जुनावई थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर दुलारी कलां पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे सीमेंट की बोरियां से लदे ट्रक में घुस गई। जिससे डीसीएम का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


तेज आवाज होने पर पास में स्थित ढाबा स्वामी ललतेश व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैरपुर मैहराजी चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील कुमार भाटी ने ट्रैक्टर बुलवाकर क्षतिग्रस्त डीसीएम की बॉडी को खिंचवाया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक और क्लीनर को डीसीएम से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुुंचे। जहां से गंभीर हालत में अंकित को डाॅक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें