फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौली में डकैतों ने दो घरों से एक लाख की संपत्ति लूटी

Wed, 01 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
चंदौसी के नरौली में जांच पड़ताल करते एसपी बालेंदु भूषण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डकैतों ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे में दो परिवारों को बंधक बनाकर करीब एक लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। सूचना पर दिन में पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया और स्थानीय पुलिस को वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने वारदात को बलपूर्वक चोरी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कस्बा नरौली के मोहल्ला काजी टोला में सोमवार तकरीबन दो बजे तीन ढाटाबंद समेत छह सशस्त्र बदमाशों ने मुहम्मद आशकार पुत्र मुहम्मद शमी के घर को निशाना बना डाला। पीड़ितों के मुताबिक, दीवार फांदकर घर में घुसे तीन डकैत आंगन में खड़े हो गए और तीन डकैत आशकार के कमरे में घुस गए। आशकार, उसकी पत्नी मेहरोजा, दो बच्चों को गनप्वाइंट पर बंधक बना लिया। 

इसके बाद यहां से 10 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सोने की लौंग, कान की दुरिया लूट ली। बाद में कमरे के अंदर सभी को बंधक बना दिया। शोर मचाने या बाहर आने पर गोली मारने की धमकी देते हुए करीब डेढ़ सौ कदम की दूरी पर स्थित रियासत हुसैन के घर में आ घुसे। रियासत हुसैन के दो पुत्र मुहम्मद ताज व सालिम परिवार समेत घर में सोए थे। 
विज्ञापन


यहां भी तीन डकैतों ने दोनों भाइयों को गनप्वाइंट पर ले लिया। सालिम को चारपाई से बांध दिया। ताज को साथ लेकर उसकी बहनों का कमरा खुलवाया। दो संदूकों के ताले तोड़कर ब्रीफकेस निकाला। यहां से 20 हजार रुपये, सोने का हार, झाले, एक जोड़ी चांदी की पाजेब आदि लूट ली। 

रियासत के कमरे को भी पुलिस वाला बताकर खुलवाने की कोशिश की लेकिन रियासत समझ गया और उसने शोर मचा दिया। इस पर डकैतों ने शोर मचाने पर उसकी बेटों को गोली मारने की धमकी दी लेकिन रियासत ने शोर मचा दिया। जिससे बदमाश भाग निकले। पीड़ितों के मुताबिक, दोनों घरों से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति लूटी गई है।

डकैतों के जाने के बाद परिजनों ने 100 डायल को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह, चौकी प्रभारी कुलदीप सिरौही, सीओ सुरेश बाबू यादव आदि मौके पर पहुंचे। डकैतों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने भी मौका मुआयना किया। वारदात का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें