फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल व्यापारी की मौत, विरोध में बंद रहीं दुकानें

Tue, 30 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के विरोध में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी ने भाई ने मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके सगे भाई समेत कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। 
विज्ञापन

चमन सराय निवासी व्यापारी मोहम्मद जुबैर को रविवार की रात बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। इसमें गंभीर रूप से घायल व्यापारी को मुरादाबाद के तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उपचार के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत की खबर लगते ही स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को संभल में बंदी होती है पर आमतौर पर बंदी के दिन दुकानें खुल जाती हैं। लेकिन, वारदात के विरोध में मुस्लिम व्यापारी एसोसिएशन ने बंद का आह्वान किया।

इस पर चमनसराय में पूरी तरह से बाजार बंद रहा। संभल में बंद का असर दिखा। उधर, कोतवाली संभल में जुबैर के छोटे भाई दबीर साबरी ने मियां सराय निवासी हिस्ट्रीशीटर भूरा कुंजा पुत्र वाहिद कुरैशी, भूरा के भाई आसिफ के साथ साथ  मुमताज पाशा और अय्यूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने हत्या के बाद आरोपियों के घर पर दबिश दी। कोई हाथ नहीं आया। अब उनके करीबी और रिश्तेदारों पर पुलिस की निगरानी है। अपराधियों की लाश की जा रही है।
विज्ञापन


उर्स का आयोजन टालाः संभल। गुलामाने साबरी कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। कमेटी के पदाधिकारियों ने गुलामाने साबरी कमेटी के कोषाध्यक्ष दबीर अहमद साबरी के बड़े भाई जुबैर अहमद की हत्या के बाद दुआएं मगफिरत की। साथ ही निर्णय लिया की 30 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जाने का वाला जुनैद शाह मियां का उर्स फिलहाल नहीं मनाया जाएगा।
 इस मौके पर इंतेजार हुसैन साबरी, सुबहान साबरी, हाफिज तंजीम, फरजंद वारसी, वसीम साबरी, हाजी फैयाज, मकसूद साबरी, रियाज साबरी, मोहम्मद अमीक, एहतेशाम, नईम, उवैस, आजम बजाज आदि मौजूद रहे।

कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। व्यापारी असुरक्षित हैं। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे।- हाजी एहतेशाम, मुस्लिम व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष।
हत्या की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर दबिश दी है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। घटना के बाद से एहतियाती चौकसी बरती जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।   आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाईं गईं हैं।
विज्ञापन

कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें