फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से विवाहिता ने दम तोड़ा

Wed, 14 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मढ़न गांव निवासी राजेंद्र कश्यप दिल्ली में टेलरिंग करता है। उसका परिवार मढ़न गांव में रहता है। परिवार में पत्नी नेहा (27 वर्ष) से विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में घरेलू कलह थी, जिसके चलते राजेंद्र जन्माष्टमी से दिल्ली नहीं गया था। उसके सास-ससुर भी विवाद को निबटाने आए थे।

सास तो साथ में ही रह रही थी। नेहा मंगलवार को सुबह अपनी मां को छोड़ने मायके गई थी। 
मायके से वह दोपहर बाद लौटी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद में शाम को दोनों के बीच पहले कहासुनी के दौरान पति ने डंडे से उसेकी पिटाई कर दी। इसमें नेहा घायल हो गई। उसके  सिर और चेहरे पर चोटें आईं। नेहा की हालत बिगड़ी तो पति ही उसे खासपुर गांव में एक निजी डाक्टर के यहां उपचार के लिए ले गया। 
विज्ञापन



बताते हैं कि डाक्टर के यहां पहुंचने से पहले ही नेहा ने दम तोड़ दिया। डाक्टर ने जब देखा तो उसे मृत घोषित कर दिया। पति नेहा की लाश लेकर अपने घर लौट आया और इसके बाद उसने नेहा की मौत के बारे में पड़ोसियों को बताया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को भी खबर दी गई। मढ़न के चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उसके बाद पोस्टमार्टम की तैयारी कराई। मथाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पति ने घरेलू विवाद में पत्नी को डंडा मारने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन


पति-पत्नी के मध्य विवाद हुआ। इसमें डंडा लगने से पत्नी की मौत होने की बात प्रथम दृष्टया सामने आई है। अब मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर तहरीर मिलेगी और उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस कार्रवाई करेगी।- कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक।  



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें