फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतनगर में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Fri, 17 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के संतनगर गांव के खलिहान में एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  इसमें मुख्य हत्यारोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि यह सभी एक पशु चोर गिरोह के सदस्य है, पशु चोरी के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें चली गोली से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के संतनगर गांव निवासी गजराम सिंह यादव (40) पुत्र रामचरन बुधवार की शाम को अपने घर पर था। परिजनों के अनुसार देर शाम करीब आठ बजे बदायूं के थाना जरीफनगर के दहगवां गांव निवासी शाकिर पुत्र बाबू, अकरम पुत्र मेहंदी, मुझा आलम पुत्र इदरीश, अकबर पुत्र वहीद कुरैशी, गुन्नौर कोतवाली के सालिंग की मड़ैया गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र जीवाराम के साथ आए। गजराम सिंह को अपने साथ बुलाकर ले गए, लेकिन इसके बाद सुबह तक गजराम नहीं लौटा।

मध्यरात्रि के करीब उसे तलाशा गया तो उसे लहूलुहान अवस्था में खेत पर पड़ा पाया गया। रात को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।  मृतक के भाई तिलक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि जिसमें कहा गया कि आरोपी पहले से ही उसके घर आते जाते हैं। बुधवार की शाम आठ बजे यही लोग गजराम सिंह को बुलाकर ले गए। आरोप है कि अकरम, मुझा आलम, प्रेमपाल व अकबर ने उसके हाथ पैर पकड़े और शाकिर ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामला कुछ और है। प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आए हैं, उससे लगता है कि गजराम और आरोपी एक ही पशु चोर गिरोह के सदस्य हैं। पशु चोरी करने गए थे।  लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। तमंचे से गोली मारकर जगराम सिंह की हत्या कर दी गई। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें