फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशरपुर के पास गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा

Mon, 13 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को अलग-अलग ट्रकों से गोवंशीय पशुओं के साथ साढ़े 19 हजार किलो मांस पकड़ा है। साथ ही मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, इस दौरान एक आरोपी मौका पाकर भागने में सफल रहा। मामले को लेकर ग्रामीणों ने गवां-बबराला मार्ग पर जाम लगा दिया और तुरंत ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस मामले में ढिलाई बरतती है। इसके कारण गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम एनकेएस चौहान और एसपी सभाराज यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान रहे। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। थाना पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि गवां-बबराला मार्ग स्थित गांव केशरपुर के पास गोवंशीय पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा।

पुलिस ने ट्रक से एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। इसी बीच गवां से पुलिस ने दूसरा ट्रक भी पकड़ लिया। इसमें मांस लदा था। ट्रक में सवार दो कारोबारी गिरफ्तार किए गए। जब लोगों को ट्रक में मांस और गोवंशीय पशु लदे होने की खबर मिली तो वे आक्रोशित हो गए और गवां-बबराला मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर रजपुरा गुन्नौर धनारी थाने से पुलिस फोर्स पहुंची। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र और सीओ प्रमोद कुमार ने आक्रोशित लोगों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान डीएम एनकेएस चौहान और एसपी सभाराज यादव ने घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें