फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक कोे लूटा, दो बदमाश धरे, दरोगा जख्मी

Sat, 06 Oct 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
घायल दारोगा इंद्रभान सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। टेंपो चालक को लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को यातायात पुलिस ने दबोच लिया। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना एनएच पर बहजोई-चंदौसी के बीच भरतरा पुल के निकट की है। इस दौरान बदमाशों को पकड़ने के दौरान दरोगा घायल हो गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला हवाई अड्डा निवासी इंद्रपाल अपने टेंपो में यात्रियों को लेकर चंदौसी से बहजोई की ओर आ रहा था। अपराह्न चार बजे करीब जैसे ही उसका टेंपो बहजोई - चंदौसी के बीच भरतरा पुल के निकट पहुंचा। अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने असलहे के दम पर टेंपो रुकवा लिया और चालक पर हमला करते हुए 2150 रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड लूट  लिया। तभी बहजोई की  ओर से चंदौसी की ओर जा रहे यातायात पुलिस के दरोगा इंद्रभान व सिपाही वेदप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बदमाशों को भागते देख सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ कर पकड़ लिया।

आगे जाकर दोनों ने लोगों की मदद से बदमाशों को दबोच लिया। इस बीच दरोगा घायल हो गया। यातायात प्रभारी अनुज कुमार मलिक मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़कर थाने लाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी केके सरोज भी मौके पर पहुुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम कपिल व आकाश बताए हैं। कोतवाल ने बताया कि बदमाशों के पास से लूटी रकम समेत मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि पूरे मामले में पकड़े गए दोनों बदमाशों व फरार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें