फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर एसिड अटैक की धमकी

Sat, 21 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ शुक्रवार की सुबह कॉलेज आते समय कुछ मनचलों ने छेड़खानी कर दी। छात्राओं ने विरोध किया तो एसिड अटैक की धमकी दी। इससे घबराईं छात्राएं कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्रधानाचार्य के दिशा निर्देश पर छात्राएं पुलिस उप अधीक्षक से मिलीं और आपबीती बताई।
विज्ञापन


गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली पांच छात्राएं रोजाना की तरह अपने कॉलेज के लिए घर से निकलीं। कॉलेज के नजदीक मनचलों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। छात्राओं ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि युवकों का समूह उन पर रोजाना फब्तियां कसता है। शुक्रवार को युवकों ने हद कर दी। उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। साथ ही मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाने लगे। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एसिड अटैक की धमकी भी दी।

एसिड अटैक के हमले के डर से सहमी छात्राओं ने पूरी घटना की जानकारी प्रधानाचार्य से की। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक यादव से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देने की बात कही। बाद में छात्राएं ने पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक यादव से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। कई युवकों को नामजद कर तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें